फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   devotees descended in Shiva court

शिव के दरबार में उमड़े भक्त

Wed, 18 Feb 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Wed, 18 Feb 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
devotees descended  in Shiva court
महाशिवरात्रि पर मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही भगवान शिव का दर्शन व
विज्ञापन
जलाभिषेक करने नगर सहित पूरे जनपद में स्थित देवालयों मेें आस्थावान आते रहे।

मंदिरों में कहीं कतारें दिखीं तो कहीं पर रुक रुक श्रद्धालु दर्शन करने आते रहे। घंटे-घड़ियाल के साथ लोगों के ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे से समूचा जनपद मानो शिवमय हो गया।


इसी क्रम में नगर स्थित सुभाष पार्क, लाल बहादुर शास्त्री कटरा, कैलाशपुरी, सर्कुलेटिंग एरिया, सेंट्रल कालोनी, मानसनगर, आरपीएफ कालोनी स्थित शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए भक्तोें का तांता लगा रहा।

कंदवा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के असना, कंजेहरा, तलाशपुर, जलालपुर, ककरैत, अरंगी, धनाईतपुर, मुड्डा, रामपुर, लक्ष्मणपुर, बरहनी, भदखरी, घोसवां, अमड़ा, कंदवा, कम्हरियां, कोरमी, पई, रेवसां, कपसियां आदि गांवों में स्थित शिवालयों में भक्तों ने भगवान शिव को जल चढ़ाने के साथ ही पूजन-अर्चन किया।

 कई मंदिरों में लोगों ने महा मृत्युंजय जाप और रुद्राभिषेक भी कराया। धीना संवाददाता के अनुसार डिग्घी, भैसउर, सिकटा, पिपरदहां, पिपरी आदि गांवों में स्थित मंदिरों में लोगों ने जलाभिषेक किया।


नियामताबाद संवाददाता के अनुसार गांव सहित सरने, गुवास, रेमा, भटरियां, चंदाइत बुधवार, बौरी, बिलारीडीह आदि गांवों में स्थित मंदिरों पर श्रद्धालु नर-नारियों ने बाबा की पूजा अर्चना की। शिकारगंज संवाददाता के अनुसार हेतिमपुर गांव स्थित बाबा जागेश्वरनाथ धाम पर भक्तों ने जलाभिषेक किया।

कतारबद्ध कावंरियों ने मंदिर का पट खुलते ही ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के साथ ही पूजन अर्चन किया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस-पीएसी के जवानों की कड़ी सुरक्षा के बीच भक्तों ने बाबा जागेश्वरनाथ का दर्शन पूजन किया। उपजिलाधिकारी रामशंकर द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी राधेश्याम कोल ने बताया कि भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी व महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगायी गयी थी।

चकिया संवाददाता के अनुसार नगर सहित आसपास के गांवों में स्थित देवालयों में काफी भीड़ रही।
सैयदराजा नगर के भीम बाबा मंदिर, उत्तर बाजार के शिवमंदिर, भतीजा रोड शिवमंदिर सहित क्षेत्र के अन्य गांवों के शिवमंदिरों में दर्शन पूजन कर जलाभिषेक किया गया।

पड़ाव संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के साहूपुरी के वेद व्यास मंदिर पर भक्तों का तांता सुबह से ही लगा रहा जो देर शाम तक चला। इसी कड़ी में जलीलपुर गांव स्थित शिवमंदिर पर भी श्रद्धालु पहुंचे। चहनियां क्षेत्र के बैराठ स्थित गौरीशंकर महादेव मंदिर पर हजारों भक्तों ने कतारबद्ध होकर दर्शन पूजन किया।  नौगढ़ के मंदिरों में दूध, बेलपत्र चढ़ाने लोग पहुंचे। इस अवसर पर भक्तों ने मदिर परिसर में ही भजन कीर्तन का भी आयोजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed