{"_id":"681e5549fe4faeb4130ec94a","slug":"development-work-will-be-done-in-the-villages-of-chahaniya-block-with-10-crores-chandauli-news-c-189-1-svns1013-130885-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चहनिया ब्लॉक के गांवों में 10 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चहनिया ब्लॉक के गांवों में 10 करोड़ से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
स्थानीय विकास खंड के गांवों में मनरेगा के तहत 10 करोड़ से सीसी रोड, नाली का निर्माण कराया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को ब्लाॅक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में लिया गया।
बैठक में नए वित्तीय वर्ष की कार्य योजना पर विचार विमर्श के बाद अनुमोदन किया गया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने क्षेत्र के विकास के लिए भी प्रस्ताव प्रस्तुत किए। ब्लाॅक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों से अपने क्षेत्र में विकास के योजनाओं के क्रियान्वयन का आह्वान किया। कहा कि विकास खंड के सभी गांवों में विकास कार्यों को पूरा कराना लक्ष्य है।
इसके पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को 2025-26 के राज्य वित्त, केंद्र वित्त, मनरेगा के दस करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया। इससे क्षेत्र पंचायत सदस्य मनरेगा के दस करोड़ से ग्राम पंचायतों में सीसी रोड, खड़ंजा, नाली निर्माण, स्वच्छता अभियान के तहत सफाई, पेयजल की व्यवस्था करेंगे। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य की ओर से गांवों में प्रकाश के लिए सोलर लाइट, हाई मास्ट लाइट व्यवस्था करने की भी मंजूरी दी गई। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना पर चर्चा की गई। इस मौके पर बीडीओ प्रकाश प्रसाद, ज्वाइंट बीडीओ ओमप्रकाश, एडीओ पंचायत राकेश दिक्षित, अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण वीरेंद्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह, बीडीसी सदस्य आंनद सिंह, रविकांत चौहान, संजय चौरसिया, अक्षय कुमार यादव मौजूद रहे।