फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Development got shape from the foundation laid nine years ago: Dr. Mahendranath Pandey

नौ वर्ष पहले रखी नींव से विकास को मिला आकार :डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय

Sat, 10 Jun 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Development got shape from the foundation laid nine years ago: Dr. Mahendranath Pandey
केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय शुक्रवार को परियोजनाओं की प्रगति देखी। लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि नौ वर्ष पहले विकास की जो नींव रखी गयी थी उसने अब आकार लेना शुरू कर दिया है। विकास तीर्थ यात्रा के तहत केंद्रीय मंत्री ने चंदौली-सैदपुर रोड के निर्माण का खड़ेहरा से सकलडीहा के बीच निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को बढ़ाने को कहा। गया-पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रेल खंड पर मटकुट्टा में रेल ऊपरिगामी सेतु का जायजा लिया। चंदौली मुख्यालय स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे निर्माणाधीन सुलभ शौचालय व सब्जी मंडी का भी निरीक्षण किया। पुल के बेकार पड़े स्थान के सदुपयोग से सब्जी व्यापारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नौबतपुर में निर्माणाधीन बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज, पं दीन दयाल उपाध्याय नगर के केंद्रीय विद्यालय स्थित आडिटोरियम का हाल जाना। उन्होंने 497 लाख करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन स्टेट हाइवे-69, चंदौली-सैदपुर मार्ग को देखा और दिसम्बर तक काम पूरा करने का निर्देश दिया। मठकुट्टा स्थित रेल ऊपरिगामी सेतु के अवलोकन के बाद उन्होंने जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे से निर्माण में सड़क चौड़ीकरण का ध्यान रखने को कहा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री सैयदराजा विधानसभा के नौबतपुर में निर्माणाधीन बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज के अवलोकन में निर्माण कार्य की प्रगति देखी। कार्यदायी संस्था से तेजी से निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने उड़ीसा के बालासोर में हुई दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण बताया और रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, विधायक सुशील सिंह, रमेश जायसवाल, सर्वेश कुशवाहा, राणा प्रताप सिंह, राज किशोर सिंह, हरिवंश उपाध्याय, जितेंद्र पांडे, जगत तिवारी, शिव शंकर पटेल, दिलीप सोनकर, अजय सिंह, प्रमुख अवधेश सिंह, प्रमुख राजेश तिवारी, डॉ. के एन पांडे, संतोष सिंह, भानु सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed