फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Despite having a water tank and tubewell, water supply has been disrupted for two days

Chandauli News: पानी की टंकी और ट्यूबवेल होने के बाद भी दो दिन से जलापूर्ति ठप

Tue, 27 May 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Despite having a water tank and tubewell, water supply has been disrupted for two days
पीडीडीयू नगर। अलीनगर में पानी की टंकी व ट्यूबवेल होने के बावजूद स्टार्टर में तेल के अभाव में दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे पानी के लिए वार्डवासियों में हाहाकार मचा हुआ है। सभासद प्रतिनिधि शेख कयामुद्दीन ने सोमवार को जल निगम कार्यालय पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत की। चेतावनी दी कि अविलंब जलापूर्ति शुरू नहीं की गई तो वे वार्ड के लोगों के साथ आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


अलीनगर बिछड़ी, वार्ड नंबर-16 व वार्ड नंबर-3 के अलावा आलमपुर, अमोघपुर, इस्लामपुर की करीब 65 हजार की आबादी को ब्लॉक परिसर में बनी पानी की टंकी व लंका रोड पर लगे ट्यूबवेल के सहारे पेयजल आपूर्ति की जाती है। ब्लॉक परिसर में बनी पानी की टंकी का स्टार्टर एक साल से खराब पड़ा हुआ है। लंका रोड के ट्यूबवेल का मोटर कई बार जल चुका है। एक सप्ताह पहले मोटर बदलकर लगवाया तो गया, लेकिन तेल नहीं होने के कारण स्टार्टर आवाज कर रहा है। इससे मोटर जलने की आशंका पैदा हो गई है। दो दिन से तेल के अभाव में ट्यूबवेल बंद पड़ा हुआ है। इससे उमस भरी गर्मी में वार्डवासियों के सामने पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसकी शिकायत वार्डवासियों ने सभासद प्रतिनिधि से की थी। सभासद प्रतिनिधि ने जल निगम कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता से अविलंब तेल डलवाकर मोटर चालू करवाने की मांग की। इस संबंध में जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता अमित राजपूत का कहना है कि वाराणसी से तेल मंगवा लिया गया है। ऑपरेटर के माध्य से तेल डलवाकर मोटर चलाकर जल्दी ही जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed