फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Descended candidates for counseling

काउंसलिंग के लिए उमड़े अभ्यर्थी

Sun, 20 Sep 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 20 Sep 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
Descended candidates for counseling
 जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय पर शनिवार को विज्ञान और गणित अभ्यर्थियों की स्कूल चयन के लिए काउंसलिंग कराई गई। इस अवसर पर बीएसए पीसी यादव  के नेतत्व में सभी खंड शिक्षाधिकारियों के पैनल ने अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई और लगभग 150 अभ्यर्थियों का स्कूल के लिए चयन किया गया। इनको जल्द ही विद्यालयों पर तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन


जनपद के सभी विकास खंडों में 302 विज्ञान व गणित शिक्षकों की तैनाती के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इसके लिए शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय पर काउंसलिंग की प्रक्रिया आरम्भ हुई। सुबह ही दूर दराज से अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए बीएसए कार्यालय पर पहुंच गए। बीएसए पीसी यादव और सभी खंड शिक्षाधिकारियों के सामने उनके पसंद के विद्यालय का चयन किया।
विज्ञापन


काउंसलिंग के दौरान कार्यालय पर दोपहर से शाम तक तक काफी भीडभाड़ का माहौल रहा। कई महिला अभ्यर्थी अपने बच्चों के साथ पहुंची थी। सुबह से ही काउंसलिग के लिए लाेग पहुंचने लगे थे। यहां आए लोगों ने बताया कि वह अपने पसंद के विद्यालय पर ही तैनाती चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को बता भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए पीसी यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर विज्ञान और गणित के शिक्षकों की तैनाती रिक्त पड़े विद्यालयों पर की जानी है। इसी के तहत काउंसलिंग कराई गई है। जल्द ही विद्यालयों पर विज्ञान और गणित के शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed