फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Deputy Commissioner did on-site inspection of MNREGA works

उपायुक्त ने मनरेगा कार्यों का किया स्थलीय निरिक्षण

Sat, 28 Aug 2021 08:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner did on-site inspection of MNREGA works
चंदौली के शहाबगंज ब्लाक में उपायुक्त मनरेगा व प्रभारी बीडीओ धर्मजीत सिंह ने शनिवार को मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मानक के अनुसार कार्य में कमी मिलने पर सुधार करने का निर्देश दिया। साथ ही मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सौ दिन का रोजगार उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

मनरेगा कार्यो में अनियमितता की सूचना मिलने पर प्रभारी बीडीओ स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। इसके पूर्व उन्होंने सभी तकनीकी सहायकों से मनरेगा कार्यों की क्रास चेकिंग भी कराई। निरीक्षण के दौरान वे सबसे पहले मुबारकपुर गांव पहुंचे जहां मेड़बंदी का कार्य देखा। वनभीषमपुर में चकरोड़ निर्माण व ढोढ़नपुर में चकरोड़ में निर्माण कार्य चल रहा था जहां कार्य में कमी देखकर सुधार करने का निर्देश रोजगार सेवक व सचिव को दिया। इस दौरान ग्रामप्रधान व सचिव को मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सौ दिन का रोजगार देने का निर्देश देने के साथ कार्य स्थल पर ही मस्टररोल भरने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed