फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Deputy CM suspended the radiologist of the district hospital

Chandauli News: जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट को डिप्टी सीएम ने किया निलंबित

Wed, 27 Nov 2024 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM suspended the radiologist of the district hospital
चंदौली। पं. कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त अस्पताल के रेडियोलाजिस्ट डॉ. एसडी बिंद को स्थानांतरण आदेश की अवहेलना करना भारी पड़ा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को डॉ. बिंद को निलंबित कर दिया। उन्होंने निलंबन की अवधि में डॉ. बिंद सीएमओ कार्यालय बलिया से संबद्ध करने और प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को आरोप पत्र दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

पंडित त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में तैनात डॉ. एसडी बिंद का शासन से एक महीने पहले बलिया स्थानांतरण किया गया था। इसके बाद भी बलिया में पदभार संभालने के बजाय वह जिला अस्पताल चंदौली में ही डटे रहे। इसकी शिकायत डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक तक पहुंची तो मंगलवार को उन्होंने रेडियोलाजिस्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। साथ ही प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को आरोप पत्र दाखिल करने के साथ ही निलंबन की अवधि में डॉ. बिंद को बलिया सीएमओ कार्यालय से संबद्ध करने का आदेश दिया है। डिप्टी सीएम ने एक्स पर कार्रवाई से संबंधित पोस्ट किया है। इस कार्रवाई जिले के स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

कोट-
शासनादेश का उल्लंघन करने पर उप मुख्यमंत्री ने रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एसडी बिंद को निलंबित कर दिया है। इसका आदेश मिल गया है। - डॉ. सत्य प्रकाश, सीएमएस, जिला संयुक्त अस्पताल, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed