फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Depending for adhar card

आधार कार्ड नहीं बनने पर किया प्रदर्शन

Tue, 03 Feb 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Tue, 03 Feb 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
Depending for adhar card
बरहनी विकास खंड क्षेत्र के बिजौरा गांव में आधार कार्ड न बनने से नाराज
विज्ञापन
लोगों ने सोमवार की दोपहर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान ग्रामीणों का आरोप था कि कई बार आधार कार्ड बनाने की मांग को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई गई। लेकिन प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सपा नेता संतोष उपाध्याय ने जल्द आधार कार्ड बनवाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।


विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि जिला प्रशासन को कई बार आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। लेकिन आज तक गांव में आधार कार्ड नहीं बना।

 कहा कि इस समस्या के निदान के लिए कई बार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन इस ओर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। कहा कि प्रशासन की इस उपेक्षा से आजिज आकर ही हम सभी को यह कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ा है।

प्रदर्शन करने वालों में दामोदर यादव, विजेंद्र यादव, सोनू खरवार, शंकर चरण, आजाद यादव, शंकर तिवारी, तहसीलदार यादव, मुराहू गुप्ता, जय कुमार प्रजापति, अजय पांडेय, संदीप यादव, पिंटू तिवारी, बिट्टू यादव एवं सुरेश खरवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed