फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Department of diarrhea are not serious

विभाग डायरिया के प्रति नहीं हैं गंभीर

Sun, 29 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली Updated Sun, 29 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Department of diarrhea are not serious
मुगलसराय में खुले में बिक रहे कटे हुए फल।
मानसून के पूर्व ही डायरिया की आशंका बढ़ गई है। ठेलों पर कटे-खुले बिक रहे फल आशंका को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त हैं। जबकि इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग और अन्य महकमे गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं।  हाल ही में मऊ में डायरिया फैला है। जिले में भी हर वर्ष बारिश के मौसम में डायरिया फैलता है और इससे लोगों की मौत भी होती है। इस वर्ष मानसून सिर पर आ चुका है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वास्थ्य विभाग डायरिया से निपटने के पूरे इंतजाम करने की बात कह रहा है। लेकिन सच्चाई इसके उलट है। गांवों में अब तक न तो कुओं में ब्लीचिंग पाउडर डाले गए और न ही क्लोरीन की गोलियों का वितरण गया है। दूसरी तरफ नगर और रेलवे कालोनियों में फटी पाइपों की वजह से दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है। वहीं बाजार में कटे फल खुलेआम बिक रहे हैं। जबकि गंदगी के बीच बन रहे चाट पकौड़े भी बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। इसकी जांच का जिम्मेदार फूड एंड ड्रग विभाग सिर्फ कागजी खानापूर्ति कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed