फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dengue and malaria patients found 10 times less than last year

Chandauli News: पिछले साल से 10 गुना कम मिले डेंगू और मलेरिया के मरीज

Wed, 20 Nov 2024 02:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Dengue and malaria patients found 10 times less than last year
पीडीडीयू नगर। जिले में इस बार पिछले साल के मुकाबले डेंगू और मलेरिया के मरीज 10 गुना कम पाए गए हैं। वर्ष 2023 में मलेरिया के 100 और डेंगू के 147 मरीज मिले थे। इस साल मलेरिया के मात्र 20 और डेंगू के 15 मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग इसे जागरूकता अभियान का असर और अपनी उपलब्धि मान रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोगों से बचाव के लिए जिले भर में जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं, अस्पतालों में डेंगू और मलेरिया के मरीजों के इलाज की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। शायद यही वजह है कि इस साल डेंगू और मलेरिया के मरीज काफी कम मिले हैं। जनवरी से अब तक 42 संदिग्ध मरीज पाए गए। जांच के बाद 15 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसी तरह मलेरिया के सिर्फ 20 मरीज पाए गए हैं। जिला अस्पताल में 10 बेड का डेंगू वॉर्ड बनाया गया है, जिसमें इस समय कोई मरीज भर्ती नहीं है। वहीं, पिछले साल जिले में मलेरिया के 100 और डेंगू के 147 मरीज मिले थे।
विज्ञापन





----------------



दो हफ्ते में दिखते हैं डेंगू के लक्षण


जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि डेंगू मच्छर के काटने से होता है। इसलिए अपने घर के आसपास सफाई का ध्यान रखें और गंदा पानी न जमा होने दें। हालांकि डेंगू का सही समय पर उपचार बहुत जरूरी होता है। आमतौर पर बच्चों में डेंगू के लक्षण आसानी से दिखाई नहीं देते, क्योंकि वे सामान्य बुखार के जैसे ही होते हैं। एडीज मच्छर के काटने 4 दिन से दो हफ्ते के बीच लक्षण सामने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट--------------

जिले में इस साल मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या में कमी आई है। जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया गया है लेकिन एक भी मरीज भर्ती नहीं है। अगर मरीज आएंगे तो उनका समुचित इलाज किया जाएगा। - राजीव सिंह, सहायक जिला मलेरिया अधिकारी, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed