{"_id":"641f433388fcfa7ad405c0a4","slug":"demonstration-to-expose-the-theft-in-the-temple-chandauli-news-c-20-1-121968-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मंदिर में चोरी के पर्दाफाश के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मंदिर में चोरी के पर्दाफाश के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
क्षेत्र के ओड़वली गांव में दक्षिणमुखी हनुमान और दो अन्य मंदिरों पर चोरी की घटना के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश नहीं किया गया तो आंदोलन तीव्र किया जाएगा। ओड़वली गांव में दक्षिणमुखी लेटे हुए हनुमान जी की प्राचीन मंदिर है। इससे सटा हुआ काली माता और शंकर जी का मंदिर है। शुक्रवार की रात चोरों ने तीनों मंदिरों में घुसकर दान पेटिका से नकदी और हनुमानजी का गदा चुरा लिया।
शनिवार को जानकारी होने पर श्रद्धालु आक्रोशित हो गए। चोरी की घटनाओं के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। काफी देर तक प्रदर्शन किया। उनका कहना थाकि चोरी के मामले को पुलिस गंभीरता से नहीं लेती है। कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में पुजारी अशोक कुमार, सूरज सेठ, श्रीकांत राय, रामजनम, मुरली, दीपक, मुन्नी शामिल रहे।