फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demonstration by blocking the Kali-Chandauli road

खराब सड़क की मरम्मत न होने से लोगों में आक्रोश

Fri, 25 Jun 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by blocking the Kali-Chandauli road
पीडीडीयू नगर। कैली-चंदौली मार्ग पर रिंग रोड का काम चल रहा है। कार्य धीमी गति से होने की वजह से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। कई बार इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर बृहस्पतिवार को कैली गांव के समीप ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। बाद में रिंग रोड के प्रोजेक्ट मैनेजर और कैली पुलिस चौकी इंचार्ज ने लोगों को जल्द ही सड़क मरम्मत का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

कैली से चंदौली जाने वाले मार्ग की स्थिति पूरी तरह खराब हो गई है। बारिश होने के बाद वाहन से नहीं पैदल चलना भी दूभर हो गया है। फिसलन की वजह से आए दिन वाहन चालक फिसल कर गिर जा रहे हैं। वही धूप निकलने पर सड़क पर भयंकर धूल उड़ती है। सड़क पूरी तरह से गड्ढे के रूप में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि धड़ल्ले से ओवरलोड वाहनों का संपर्क मार्ग पर आवागमन हो रहा है। इससे स्थिति और गंभीर हो गई है। रिंग रोड के अधिकारी बिना परमिशन के इस मार्ग पर भारी वाहनों को दौड़ा रहे हैं। लोगों के जाम लगाने की सूचना पर पहुंचे कैली पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार त्रिपाठी ने रिंग रोड के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर से वार्ता कर जल्द ही मार्ग की मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने रास्ते से जाम हटाया और आवागमन शुरू हुआ। जाम लगाने वालों में जयप्रकाश यादव, शिवम तिवारी, महेश यादव, शैलेश तिवारी, शुभम, विजय यादव, हर्ष तिवारी, अजय यादव, सुरेंद्र यादव, राकेश तिवारी, जोगेश्वर तिवारी, बबलू यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed