फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demonstration against the occupation of village society's land

ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे के विरोध में किया प्रदर्शन

Fri, 26 Nov 2021 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against the occupation of village society's land
नियामताबाद। स्थानीय विकास खंड के पटनवा गांव में ग्राम समाज की भूमि पर कालोनाइजरों के कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कब्जा करने वालों के खिलाफ खूब नारेबाजी की। चेताया कि यदि उनकी मांगें नहीं पूरी हुई तो वे इसके लिए आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पटनवा गांव में वर्ष 2019 में राजस्व विभाग ने आराजी संख्या 628/4 व 628/6 के कुल क्षेत्रफल 15 बिस्वा जमीन का सीमांकन किया था। कालोनाइजर इस जमीन पर रास्ता बनाना चाहते हैं। इसके लिए कई बार कोलनाइजरों ने प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण कालोनाइजर सफल नहीं हो पाए। इस जमीन पर पूर्व ग्राम प्रधान राजेश यादव की ओर से पंचायत भवन की नींव भरी गई है। सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। अब पिछले सोमवार को कालोनाइजरों ने यहां ईंट गिरवा कर निर्माण शुुरू कर दिया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से की। इसपर जहां चौकी प्रभारी संजय सिंह व लेखपाल चंदन ने पहुंचकर कार्य को रोक दिया था। वहीं एसडीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक मनीष सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को पैमाईश के लिए पहुंची थी। यहां कुछ ग्रामीणों ने इस जमीन पर आवंटन का दावा कर दिया। इसपर राजस्व टीम ने दो दिन में आवंटन के कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस संबंध में कानूनगो मनीष सिंह ने बताया कि यदि ग्रामीण आवंटन का वैध कागजात प्रस्तुत करेंगे तो उन्हें उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया जाएगा। किसी को भी सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सच्चिदानंद झा, बबलू यादव, रामभरोस, रामराज, पंचम यादव, जटाधारी मिश्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed