फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demolished homes and shops

घरों-दूकानों को ढहाया

Wed, 05 Apr 2017 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Wed, 05 Apr 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
Demolished homes and shops
जिला मुख्यलय पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
नेशनल हाइवे को चौड़ी कराने के लिए मंगलवार को जिला मुख्यालय पर दिनभर बुल्डोजर चला।
विज्ञापन

  इस दौरान हाईवे प्राधिकरण ने पुलिस व पीएसी के जवानों की मौजूदगी में मकानों व दूकानों को जेसीबी के अलावा दो-दो पोकलैन मशीन लगाकर तोड़वाया। हालांकि स्थानीय लोगों के विरोध के बाद भी भारी पुलिस फोर्स के आगे उनकी एक न चली। प्रशासन ने लोगों को घरों से बाहर निकाल कर अतिक्रमण ढहा दिए। अचानक हुई इस कार्रवाई से लोगों में रोष था।

हाइवे प्राधिकरण ने उत्तरी-पूर्वी छोर से अतिक्रमण की जद में आए मकानों, दूकानों को तोड़ना शुरू किया। इस दौरान सर्वप्रथम सड़क किनारे बनाए गए अस्थायी निर्माण को जेसीबी मशीन से हटाया गया। सकलडीहा तिराहे पर लगी फल, सब्जी व चाय-पान की दूकानें प्रशासन ने तोड़ डाला गया। इसके बाद प्रशासन ने बीएसए कार्यालय परिसर की चहारदीवारी को भी गिराया। प्रशासनिक तोड़फोड़ शुरू होते ही अधिकांश लोगों ने अपना मकान खुद तोड़ना शुरू कर दिया, जबकि कुछ लोगों ने मकान नहीं तोड़ने का आदेश भी प्रशासनिक अफसरों के दिखाए, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। तोड़फोड़ की यह कार्रवाई तकरीबन 11 बजे शुरू हुई जो शाम तक चली। इसके चलते सर्विस रोड पर यातायात प्रभावित रहा। जब हाइवे व स्थानीय प्रशासनिक दस्ता मौके से चला गया तो लोग मलबे में दबे सामानों को समेटते नजर आए। लोगों में इस अभियान को लेकर बड़ी      नाराजगी रही।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed