फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand to sanitize markets and wards

बाजारों व वार्डों को सैनिटाइज करने की मांग

Sat, 17 Apr 2021 06:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Demand to sanitize markets and wards
चंदौली। कोरोना महामारी रौद्र रूप धारण करता जा रहा है। बावजूद इसके अभी तक किसी भी सरकारी महकमे व निकाय की ओर से सार्वजनिक स्थलों को सैनेटाइज करने की दिशा में पहल नहीं की गई है। बाजारों में भारी भीड़ उमड़ने के बावजूद सैनिटाइजेशन नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर व्यापारियों व ग्रामीणों में संक्रमण को लेकर भय है। व्यापारियों व ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नगर की सड़कों व गलियों के साथ वार्डों को सैनिटाइज कराने की मांग की है। चेयरमैन रवींद्रनाथ ने बताया कि कलेक्ट्रेट व कई अन्य सरकारी दफ्तरों को सैनिटाइज करने के बाद मातृ एवं शिशु विंग हेरिटेज हास्पीटल को सैनिटाइज कराया जा चुका है। वहीं शनिवार से नगर के विभिन्न वार्डों में चार मशीनें लगाकर सैनिटाइजेशन का काम कराया जा रहा है। जल्द ही पूरे इलाके को सैनिटाइज करने का काम मुकम्मल कर लिया जाएगा। इसमें गति लाने के लिए फायर ब्रिगेड से छोटे टैंकरयुक्त वाहन की मांग की गई है। उन्होंने व्यापारियों व बाजार आने वाले ग्राहकों से मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed