{"_id":"682f71f7beadacfb93075c77","slug":"demand-to-deepen-garai-and-varuna-rivers-chandauli-news-c-189-1-svns1010-131431-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गरई और वरुणा नदी को गहरा करने की मांग,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गरई और वरुणा नदी को गहरा करने की मांग,
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा सदन के अन्दर पूछे गये सवालों पर बजट का अवलोकन करने के लिए बुलाई गई बैठक में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल ने की।
इस बैठक में वीरेंद्र सिंह ने चंदौली की गरई नदी और वाराणसी की वरुणा नदी को गहरा करने की मांग की। साथ ही चंदौली की जलजीवन मिशन की समस्या उठाई। कहा कि वाराणसी और चंदौली में सड़कों की मरम्मत की मांग पर मंत्री ने सर्वे टीम गठित की जो दोनो जिलों की सड़कों की सर्वे करेगी।
सांसद वीरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बैठक में मैने गरई नदी को गहरा करने और बाढ़ सागर परियोजना को चंदौली तक लाने, वाराणसी के वरुणा नदी को गहरा कर जगह-जगह पर चेक डैम बनाकर भू-गर्भ जल बढाने तथा किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने, वाराणसी के ही सेवापुरी ब्लाॅक के अंतर्गत भरहुआ नाले को गहरा कर चेक डैम बनाने जैसे कई मुद्दों को उठाया ।
विज्ञापन
उन्होंने उन मजरों को भी जल जीवन मिशन से जोड़ने की मांग की जिन मजरों में 90 प्रतिशत अनुसूचित जाति, पिछड़े और अति पिछड़े जाति के लोग रहते हैं। साथ पाइप बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों और गलियों को भी ठीक कराने की मांग की।
सांसद ने बताया कि केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री वाराणसी और चंदौली जनपद का सर्वे करने के लिए एक टीम गठित किया जो दोनों जनपद का दौरा करेगी और हमसे संपर्क करेगी | उस टीम के साथ सर्वे होगा और सच्चाई देश के सामने आएगी।