फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand for release of pension of retired teachers

बीईओ को सौंपा समस्याओं से संबंधित पत्रक

Fri, 31 Jul 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Demand for release of pension of retired teachers
कंदवा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बरहनी का प्रतिनिधि मंडल शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को बीईओ बरहनी राकेश सिंह से मिला। उन्होंने बीईओ को सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन जारी करने सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित पत्रक सौंप उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की। बीईओ ने उन्हें शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल ने 31 मार्च 2020 को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की पेंशन शीघ्र जारी किए जाने, 26 मई 2010 को पदोन्नति किए गए शिक्षकों को चयन वेतनमान दिए जाने, कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बीआरसी और परिषदीय विद्यालयों को सैनिटाइज करने और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने, 31 मार्च 2019 को ग्राम शिक्षा निधि खाते में अवशेष धनराशि का भुगतान सीधे विभाग से कराने और सरकार के आदेश के बाद भी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों का अग्रिम आदेश तक वेतन अवरुद्ध करने वाले आदेश को विलोपित किए जाने की मांग संबंधित पत्रक सौंप कर समस्याओं के तत्काल निस्तारण की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में ब्लाक अध्यक्ष अच्युतानंद त्रिपाठी, गोपाल प्रसाद खरवार, बलराम पाठक, संजय कुमार, अनिल मौर्या, संजय राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed