फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand for overbridge from Subhash Park to Alinagar Tiraha

सुभाष पार्क से अलीनगर तिराहा तक ओवरब्रिज की मांग

Thu, 25 Aug 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Demand for overbridge from Subhash Park to Alinagar Tiraha
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते विधायक रमेश जायसवाल व अन्य। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रीय समस्याओं के संबंध में अवगत कराते हुए विस्तार से चर्चा की। इस पर सीएम ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इससे क्षेत्र में और भी विकास कार्य किए जाने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

सीएम के समक्ष विधायक रमेश जायसवाल ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं रखी। इसमें सुभाष नगर पार्क से अलीनगर तिराहे तक ओवरब्रिज का निर्माण किए जाने की आवश्यकता जतायी। वहीं चंदौली में बस टर्मिनल बनाने के अलावा पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय का जीर्णोद्धार कराने, चंदौली में मठ वाली गली में ह्यूम पाइप डालकर इंटरलाकिंग कराने की मांग की। विधायक ने बबुरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को शुरू कराने, बबुरी में ब्लाक का निर्माण कराने की भी मांग उठाई। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिए हैं। साथ ही क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का सुझाव दिया गया है। कहा कि सरकार जिले का चहुंमुखी विकास को लेकर हर स्तर से प्रयासरत है। सीएम के समक्ष रखी गई समस्याओं का जल्द ही समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed