{"_id":"5e4846c38ebc3ee61045f247","slug":"demand-for-over-bridge-chandauli-news-vns5109967124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज बनवाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। नगर में लगने वाले जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए फ्लाईओवर निर्माण की मांग के समर्थन में शनिवार की सुबह दस बजे अधिवक्ताओं ने नगर के रेलवे ओवरब्रिज पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान रविवार को पड़ाव में प्रधानमंत्री से मिलकर फ्लाईओवर निर्माण की मांग करने का निर्णय लिया गया।
प्रदर्शन कर रहे संतोष कुमार पाठक ने कहा कि मुगलसराय में जाम की समस्या वर्षों पुरानी है। नगर का नाम बदल दिया गया लेकिन यहां की मूल भूत समस्याएं जस की तस है। चंदासी में धूल उड़ने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। यदि चंदासी से बाजार होते हुए अलीनगर तक फ्लाईओवर का निर्माण कराने से लोगों को राहत मिल सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण करने आ रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री को यहां फ्लाईओवर निर्माण की घोषणा करनी चाहिए। सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह दाढ़ी ने कहा कि हम अधिवक्ताओं नें कुछ दिनों पहले नौगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर फ्लाईओवर की मांग की थी। चेतावनी दी कि यदि अब प्रधानमंत्री ने फ्लाईओवर निर्माण की घोषणा नहीं की हम प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में अशफाक अहमद, बच्चा लाल, अजय कुमार, सौरभ, रमेश, कमलेश पांडेय रहे।