फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Deliver water from Ganga to Chandraprabha and Musakhar

Chandauli News: गंगा से चंद्रप्रभा और मूसाखाड़ में पहुंचाएं पानी

Tue, 26 Sep 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Deliver water from Ganga to Chandraprabha and Musakhar
चकिया। क्षेत्र की जन समस्याओं, महंगाई, बेरोजगारी, धार्मिक भेदभाव के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान एसडीएम के धरना स्थल पर देरी से पहुंचने से नाराज कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। बाद में एसडीएम को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि बांधों में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था न होने से चकिया के किसानों को भीषण सूखे का सामना करना पड़ रहा है। इसको निजात पाने के लिए चुनार के पास गंगा नदी पर लिफ्ट कैनाल लगाकर चंद्रप्रभा और मूसाखाड बांधों में पानी पहुंचाने के लिए पूर्व में प्रस्तावित कार्य योजना पर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने कहा कि भाजपा सरकारों में किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी सभी को धोखा देने का काम किया है। महंगाई चरम पर है और देश में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। उन्होंने भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए इंडिया एलाइंस को समर्थन देने की अपील की। बाद में सपा कार्यकर्ताओं ने सूखा राहत का पैकेज देने, गरई नदी पर अवरूद्ध पुल निर्माण पूर्ण करने, राजकीय महाविद्यालय में बीकॉम, बीएससी की कक्षाएं चलाने, हर घर जल योजना में खोदी गई सड़कों गलियों की मरम्मत कराने, सिकंदरपुर में खराब पेयजल व्यवस्था को ठीक करने के साथ खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने सहित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर को सौंपा। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, जितेन्द्र कुमार एडवोकेट, चन्द्रशेखर यादव, नफीस अहमद, मुसाफिर सिंह चौहान, अश्वनी सोनकर, दशरथ सोनकर, गार्गी सिंह पटेल, जमील अहमद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रभु नारायण यादव ने की व संचालन मुश्ताक अहमद खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed