फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Delay in getting test report

जांच रिपोर्ट का बढ़ रहा बैकलाग रिपोर्ट का इंतजार

Fri, 31 Jul 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Delay in getting test report
चंदौली। जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। जिला व स्वास्थ्य प्रशासन कोरोना संक्रमितों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए जांच तेज कर दी है, लेकिन रिपोर्ट आने में देर होने के कारण लोगों की चिंता बढ़ गई। जिले के 2148 लोग जांच रिपोेर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। जल्दी रिपोर्ट न आने से सैंपल देने वालों में भी बेचैनी है। अब तक 15832 नमूने लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना वायरस की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन जांच की जा रही है। इसके लिए दो जिला अस्पताल सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच की व्यवस्था की गई। इसके चलते जांच प्रक्रिया में तेजी आई है। एंटीजन किट आने के बाद जांच की संख्या बढ़ी है, लेकिन रिपोर्ट समय से नहीं मिल पाने के कारण कोरोना वायरस का सही पता नहीं चल पा रहा है। जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 832 है। इसमें 289 एक्टिव केस है जबकि 536 मरीज ठीक होकर घर चले गए। वहीं 07 की मौत हो चुकी है। 150 हॉट स्पॉट हैं। जिले में अब तक 15832 लोगों के नमूने भेजे गए। इसमें 13684 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। 2148 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। इससे लोगों में संशय बना हुआ है कि जांच रिपोर्ट में क्या आएगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा की ओर से सेंपलिंग तेजी से की जा रही है। सैंपलिंग अधिक होने के कारण रिपोर्ट में थोड़ी देर हो रही हैं। प्रयास है कि समय से रिपोर्ट मिल जाए और मरीजों का तत्काल इलाज शुरू कराया जा सके। डॉ डीके सिंह नोडल अधिकारी कोरोना चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्कता संग तेजी ला दी है। जनपद में कोराना संक्रमण की जांच के लिए जिला मुख्यालय के पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल व चकिया के जिला अस्पताल में संदिग्धों की जांच आईसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को 870 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिये गये। जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद व बाहर से आने वालों की स्क्रीनिंग व सैंपलिंग के लिए चिकित्सकों की टीम लगाई गई है। बृहस्पतिवार को कुल 870 लोगों की सैंपलिंग की गई। इसमें चंदौली 116, चकिया 37, 165 वैन और एंटी जेन किट से 542 लोगों के सैंपल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed