{"_id":"67d877bf59a8cbed7804127c","slug":"dehrawal-chowkis-factory-suspended-chandauli-news-c-189-1-svns1010-128523-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: डेढ़ावल चौकी का कारखास निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: डेढ़ावल चौकी का कारखास निलंबित
विज्ञापन
चंदौली। विभिन्न आरोपों में शिकायत मिलने और लापरवाही पर एसपी आदित्य लांग्हे ने कार्रवाई तेज कर दी है। कूड़ा बाजार पुलिस चौकी परिसर में बीयर की बोतल लेकर होली के गीत पर ठुमके लगाने का वीडियो वायरल होने के मामले में रविवार को एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया था। इस बीच सोमवार को डेढ़ावल चौकी के कारखास अरविंद को निलंबित कर दिया। एसपी ने सदर कोतवाली व सकलहीहा के कारखास सहित पांच लोगों को नौगढ़ और चकरघट्टा में स्थानांतरित कर दिया है।
एसपी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद भी थाने में लबे समय से तैनात कारखास समेत 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को जिले से बाहर स्थानांतरित करा दिया था। उसके बाद से थाने में कोई भी सिपाही सेटिंग का काम करने से कतरा रहा था। इस बीच समय बीतने के बाद फिर कारखास ने वसूली के लिए जाल फैलाना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत मिलने पर एसपी ने सकलडीहा थाने में तैनात बंटी सिंह व सदर थाने में तैनात सुनील सिंह सहित पांच लोगों को चकरघट्टा एवं नौगढ़ थाने में स्थानांतरित कर दिया है। उन्होंने डेढ़ावल चौकी के कारखास अरविंद को निलंबित कर दिया है। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि इन पुलिस कर्मियों की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई है।