फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Death of a person who went fishing due to lightning, two companions survived narrowly

मछली पकड़ने गए व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत, बाल-बाल बचे दो साथी

Thu, 23 Sep 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Death of a person who went fishing due to lightning, two companions survived narrowly
नौगढ़। थाना क्षेत्र के झरियवा नाले में बारिश के दौरान मछली पकड़ रहे व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी युवक बाल-बाल बच गए। उसको तड़पता देख उसके अन्य साथी भागकर बस्ती में पहुंचे और लोगों को इसकी जानकारी दी । मृतक के पुत्र दिनेश की सूचना पर देर शाम काल पहुंची थाना पुलिस पुलिस ने मौका- मुआयना कर घटना की जानकारी ली। इधर हादसे की जानकारी होते परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। सीओ श्रुति गुप्ता ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर भी प्राप्त हुआ है। मृतक के शव को अगले दिन पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भेजा जाएगा। नौगढ़ थाना क्षेत्र के मझगाई गांव के सरहसताद बस्ती में रहने वाला पखंडी कोल (52) पुत्र लोला कोल मनरेगा का जॉब कार्ड धारक तथा मजदूरी का काम करता था। बृहस्पतिवार को बारिश की वजह से काम पर नहीं जा पाया तो जंगल के अंदर झरियवा नाले में मछली पकड़ने चला गया। उसके साथ बस्ती के भी कुछ लोग गए हुए थे। तीनों लोग अलग-अलग किनारों पर छतरी के नीचे बैठकर मछली पकड़ रहे थे, जबकि कुछ ही दूरी पर पखंडु बैठा था। दोपहर के वक्त तेज बारिश में आकाश में बिजली चमकने लगी। जैसे ही तेज आवाज में गड़गड़ाहट शुरू हुई तो मछली पकड़ने वाले साथी भागने लगे, जबकि कुछ कदम ही चला था कि पखंडू पर बिजली गिर गई। घटना की जानकारी होने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और नौगढ़ थाने ले आई। नौगढ़ थाने में शव से लिपटकर उसकी पत्नी सुकवारी और इकलौता पुत्र दिनेश का रो रो कर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed