फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Death of 4 year old child in chandauli cashew nut stuck in throat chaos in house of former Pradhan

UP: चार साल के बच्चे के गले में फंसा काजू, तड़पकर थम गई सांस; इकलौते बेटे की मौत से पूर्व प्रधान के घर कोहराम

Sun, 27 Apr 2025 04:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 04:27 PM IST
सार

पूर्व प्रधान का एक ही बेटा था। उसकी माैत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। छह महीने पहले भी एक हादसे में उसके गले में गंभीर चोट लग गई थी। डाॅक्टरों की सलाह पर उसे काजू-किशमिश खिलाए जा रहे थे। रविवार को काजू उसके गले में अटक गया था।

विज्ञापन
Death of 4 year old child in chandauli cashew nut stuck in throat chaos in house of former Pradhan
अलीनगर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अलीनगर थाना क्षेत्र के चंदौली खुर्द गांव के पूर्व प्रधान मनोज कुमार के चार वर्षीय पुत्र के गले में रविवार को काजू फंस गया। परिजन उसे निजी चिकित्सकों से दिखाने के बाद जिला चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


गांव निवासी पूर्व प्रधान को दो पुत्री हैं व चार वर्षीय पुत्र गिल्ली था। करीब छह माह पूर्व सोते समय गिर जाने से उसके गले की हंसली टूट गई थी जो इलाज के बाद लगभग ठीक हो चुकी थी। उसे पौष्टिक आहार के रूप में काजू, बादाम आदि पीसकर दूध के साथ दिया जाता था। वह वैसे भी एक दो काजू खा लेता था। 
विज्ञापन


रविवार को भी गिल्ली काजू खाने लगा तो एक काजू उसके गले में फंस गया। उसकी घबराहट देख परिजनों ने फंसा काजू बाहर निकलने का काफी प्रयास किया लेकिन नहीं निकाल पाए। मासूम को परिजन आसपास के निजी अस्पतालों में ले गए] लेकिन सभी ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय ले जाने के बाद चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। इकलौते पुत्र के मौत की खबर ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed