{"_id":"5d5c47708ebc3e6c8e444414","slug":"death-chandauli-news-vns4791284170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंदवा। थाना क्षेत्र के बरिला गांव में मंगलवार को हाइटेंशन तार की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। वृद्ध पिता को बचाने के प्रयास में उसकी पुत्री व पौत्री भी गंभीर रूप से झुलस गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायल पुत्री व पौत्री को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव निवासी तीजाराम (66), उसकी पुत्री बबिता (25) व उसकी बेटी प्रियंका (10) के साथ बटाई पर लिए खेत की निराई करने गए थे। निराई के दौरान तीजाराम को प्यास लगी तो वह पानी पीने के लिए खेत की मेढ़ के पास के पंपिग सेट पर प्यास बुझाने चल पड़े। रास्ते में वे काफी नीचे से गुजर रहे हाइटेंशन तार की चपेट मे आ गए। उन्हें छटपटाता देख पुत्री बबिता व पौत्री प्रियंका बचाने का प्रयास करने लगीं। इससे वे भी करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास खेतों में कार्य कर रहे लोगों ने लाठी-डंडे से किसी प्रकार तीनों को छुड़ाया। ग्राम प्रधान देवेंद्र राय ने पावर हाउस पर सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई लेकिन तब तक तीजाराम की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुत्री व पौत्री को इलाज के लिए जमानियां स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के पुत्र राजेश ने घटना की सूचना कंदवा थाने पर दी। वृद्ध की मौत की सूचना पर पहुंचे एएसपी प्रेमचंद व तहसीलदार फूलचंद यादव ने मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
पीडीडीयू नगर। सदर कोतवाली क्षेत्र के डेवढिल गांव में बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गांव निवासी कत्तु राम अपने पुत्र सर्वजीत (16) के साथ धान के खेत में खाद का छिड़काव करने गया था। उसी समय तेज गरज के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। ब्यूरो