{"_id":"678412259d9f8cf9fc05f44a","slug":"dead-body-of-youth-found-in-fesuda-dheena-minor-chandauli-news-c-189-1-svns1011-125854-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: फेसुड़ा-धीना माइनर में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: फेसुड़ा-धीना माइनर में मिला युवक का शव
विज्ञापन
सैयदराजा। क्षेत्र के फेसुड़ा-धीना माइनर पर शनिवार की रात युवक का शव पाया गया। उसकी शिनाख्त दुबौलिया निवासी सुजीत उर्फ अविनाश दुबे (30) के रूप में हुई है। वहीं, युवक की बाइक छतेम में नहर के पास लावारिस हालत में मिली। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुबौलिया गांव निवासी सुजीत उर्फ अविनाश शनिवार को शाम करीब साढ़े सात बजे मालगोदाम रोड स्थित अपने दूसरे घर जाने के लिए निकला। करीब 10 बजे छतेम नहर के पास उसकी बाइक लावारिस हाल में पाई गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने पानी को रोकवाया तो अविनाश का शव फेसुड़ा-धीना माइनर से कुछ दूरी पर मिली। थाना प्रभारी विंदेश्वर तिवारी ने बताया कि युवक का शव नहर में पाया गया है और उसकी बाइक बाइक कुछ दूरी पर लावारिश हाल में मिली है। सुजीत की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी एक बेटी और एक बेटा है।