फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dead body of young man missing for two days found on the side of the highway

Chandauli News: दो दिन से लापता युवक का शव हाईवे के किनारे मिला

Mon, 02 Sep 2024 04:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man missing for two days found on the side of the highway
नियामताबाद। अलीनगर थाना के सिंघीताली निवासी युवक का शव रविवार को सुबह बिलारीडीहा गांव के पास हाईवे के किनारे अर्धनग्न अवस्था में मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। वह दो दिन से लापता था। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है।
विज्ञापन

सिंघीताली निवासी राजाराम के दो पुत्रों में छोटा पुत्र रामभरोस (42) शुक्रवार की शाम घर से निकला था लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ कहीं पता नहीं चला। रविवार को सुबह बिलारीडीह के पास हाईवे के किनारे युवक का शव मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पाकर जफरपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनीष सिंह ने मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त उसके परिजनों को बुलाया गया। राम भरोस मजदूरी करता था। भोगवार निवासी उसके पिता एनसीसी से सेवानिवृत्त होने के बाद सिघीताली में घर बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। परिजनों ने बताया कि राम भरोसे शराब का आदी थी। रामभरोस की पत्नी मुन्नी देवी उसकी शराब की लत के कारण मायके बिशुनपुरा में रहती है। उसके दो पुत्र मधुकेश, सम्राट और पुत्री राजनंदिनी अपनी मां के साथ ननिहाल में रहते हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed