फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dead body of young man found in pond, accused of murder

Chandauli News: पोखरे में मिला युवक शव, हत्या का आरोप

Tue, 20 Aug 2024 03:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in pond, accused of murder
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव के पोखरे में सोमवार की शाम युवक का शव पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। वहीं, परिजनों ने गांव के ही युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शव छीन लिया। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

केशवपुर गांव निवासी महेंद्र प्रजापति उर्फ मैना (35) रविवार की शाम से लापता था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए। खोजबीन के दौरान सोमवार को सुबह तालाब के पास उसकी चप्पल और साइकिल बरामद हुई। इससे परिजन अनहोनी से आशंकित हो उठे। शाम सात बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान तालाब से उसका शव बरामद किया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पुलिस से शव छीन लिया। तनाव बढ़ने पर सीओ सदर फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ने बताया कि केशवपुर के पोखरे में युवक का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed