फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dead body of married woman found hanging in chandauli husband had gone to Banaras

UP: प्रेस के तार से लटका मिला विवाहिता का शव, बनारस घूमाने की बात कहकर घर से गया पति; लाैटा तो निकल पड़ी चीख

Thu, 14 Aug 2025 11:14 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 14 Aug 2025 11:14 AM IST
सार

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदाैली जिले में विवाहिता की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर मुगलसराय कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। कुछ देर पहले ही पति ने उसके पिता से बात कराई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging in chandauli husband had gone to Banaras
कोमल सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुगलसराय कोतवाली के कूड़ा बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मैनाताली में नवविवाहिता कोमल सिंह (21) का शव एक कमरे में प्रेस की तार के सहारे लटकता मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद कमरे में प्रवेश कर पाई।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को नीचे उतारा, आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज लिया। घटना से कुछ देर पहले कोमल ने अपने पति के साथ मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए अपने पिता से वार्ता की थी। इसके बाद उसका पति किसी कार्य से बाहर चला गया था।
विज्ञापन


बिहार के बाढ़ जिले की रहने वाली कोमल की शादी दो महीने पहले छपरा के मूल निवासी रोहित सिंह से हुई थी। रोहित का पीडीडीयू नगर के मैनाताली में भी एक मकान है। जहां वह अपनी पत्नी के साथ रहता था। रोहित डीडीयू जंक्शन पर वेंडरिंग का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी शादी के कुछ दिनों बाद ही जेवर आदि लेकर फरार हो गई थी। रोहित अपनी दूसरी पत्नी के साथ मैनाताली में स्थित अपने मकान में रहता था।

परिजनों में मचा कोहराम

बुधवार की सुबह रोहित ने अपने मोबाइल से कोमल के पिता से उसकी वीडियो कॉल करके बात कराई थी। इसके बाद वह अपनी पत्नी को तैयार रहने और घर आने के बाद वाराणसी घूमने चलने की बात कहकर किसी काम से बाहर चला गया था। पत्नी ने भी उसकी बात पर सहमति जताई थी।

कुछ देर बाद रोहित स्टेशन से घर आया तो दरवाजा भीतर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो कोमल का शव कमरे की छत में लगे हुक पर प्रेस की तार के सहारे लटका हुआ है। सूचना पर मुगलसराय कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह भीतर दाखिल हुए।

मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed