फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dead body of innocent missing since four days found in pond

तालाब में उतराया मिला चार दिन से लापता मासूम का शव

Sat, 16 Jul 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of innocent missing since four days found in pond
कंदवा। स्थानीय थाना के कोदई गांव में चार दिन पहले मंगलवार की शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हुए ढाई वर्षीय मासूम का शव शुक्रवार की सुबह घर के पास तालाब में उतराया मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने मासूम की हत्या का आरोप लगाया है। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने सैयदराजा जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर, एडिशनल एसपी और सीओ सदर के समझाने बुझाने पर दो घंटे बाद ग्रामीण माने। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोदई गांव निवासी प्रदीप का ढाई वर्षीय बेटा पीयूष 12 जुलाई की शाम करीब साढ़े तीन बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था। घर वालों ने घर के पास स्थित कुएं और 50 मीटर दूर तालाब में खोजबीन की लेकिन बच्चा नहीं मिला था। घर वाले अपहरण का शक जताते हुए थाने में तहरीर भी दी। घर वाले बच्चे की तलाश में जुटे हुए थे। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे उधर से गुजर रहे छोटे बच्चों ने तालाब में बच्चे का शव देखकर शोर मचाया तो लोग मौके पर पहुंचे। शव मिलने से गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने शव को सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर चक्का जाम कर दिया। वे उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे। करीब दो घंटे बाद उपजिलाधिकारी सदर अजय मिश्र, एडिशनल एसपी चिरंजीवी मुखर्जी और सीओ सदर रामवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस संबंध में एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे के मौत का कारण का पता चलेगा। पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। वहीं बेटे का शव देख मां नीतू ,पिता प्रदीप और दादा रामबली समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक शिवम तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

कंदवा।कोदई में तालाब से मिले पीयूष की दोनों आंखें गायब थीं और शरीर पर भी जगह जगह जख्म के निशान थे।इसे लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं जारी हैं।कोई तालाब डूबने से बच्चे की मौत होना बता रहा था तो कोई हत्या कर शव को तालाब में फेंके जाने की बात कर रहा था।वास्तविकता क्या है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंदवा। कोदई गांव में चार से लापता मासूम का शव तालाब में मिलने के बाद परिजनों ने आपा खो दिया। उन्होंने शक के आधार पर पड़ोसी के घर हमला बोल दिया। हमले में पप्पू, पूजा, मधु, प्रिया, सीमा, मीना, सुमन, सलटा, पुत्तुल, भोला, विशाल आदि जख्मी हो गए। पुलिस ने बीच बचाव किया और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed