{"_id":"6986ff4878b530031b025873","slug":"dead-body-of-an-unidentified-woman-found-entangled-in-ropes-of-pontoon-bridge-in-chandauli-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पीपा पुल की रस्सी में फंसा मिला अज्ञात महिला का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पीपा पुल की रस्सी में फंसा मिला अज्ञात महिला का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी पुलिस
Sat, 07 Feb 2026 02:31 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:31 PM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिले में पीपा पुल की रस्सी में फंसा एक अज्ञात महिला का शव मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के टांडा कैथी घाट पर गंगा नदी में लगे पीपा पुल की रस्सी में एक अज्ञात महिला का शव फंसा मिला। शनिवार की सुबह पुल से गुजर रहे स्थानीय निवासी अरुण यादव की नजर नदी में फंसे शव पर पड़ी। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। महिला की उम्र करीब 30–35 वर्ष बताई जा रही है। शव कितने समय से नदी में था, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में गुमशुदगी की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP Encounter: पुलिस और पशु तस्करों के बीच तड़तड़ाईं गोलियां, एक बदमाश को लगी गोली; चकमा देकर भागा साथी
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन