{"_id":"648379753660be9504043554","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-on-the-highway-chandauli-news-c-20-1-245066-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: हाईवे किनारे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: हाईवे किनारे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के चंदरखा गांव के समीप शुक्रवार की सुबह नेशनल हाईवे के किनारे युवक का शव एक पेड़ से लटकता पाया गया। उसके पास पड़ी आईडी से युवक की पहचान मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नईबस्ती निवासी अमित जोशी (35) के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।अलीनगर थाना क्षेत्र के चंदरखा गांव के समीप नेशनल हाईवे के किनारे एक पेड़ से लटकता हुआ शव दिखाई दिया। ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना अलीनगर पुलिस को दी। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक से शेषधर पांडेय ने मौका मुआयना कर शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। उसके पास से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती पीडीडीयू नगर निवासी बिहारी लाल के पुत्र अमित जोशी के रूप में हुई।
पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। रोते बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। अमित अपने परिवार वालों से अलग रहता था। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किन परिस्थितियों में घटना घटी है इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।