फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dead body found of old man in pond in chandauli

यूपी: तालाब में बुजुर्ग की लाश मिलने से हड़कंप, अभी तक नहीं हो पाई शिनाख्त

Tue, 11 May 2021 09:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 11 May 2021 09:06 AM IST
सार

- सैयदराजा नगर पंचायत के बगल में स्थित तालाब में मंगलवार की सुबह मिली लाश।
- मृतक की नहीं हो पाई शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन
Dead body found of old man in pond in chandauli
तालाब में मिली लाश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कार्यालय के पास तालाब में मंगलवार की सुबह एक वृद्ध की लाश उतराई हुई मिली। वृद्ध की उम्र 80 वर्ष के आसपास है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सैयदराजा नगर पंचायत के बगल में स्थित तालाब में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात वृद्ध की लाश उतराई हुई मिली। तालाब में शव देखने के बाद आसपास लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पहुंची सैयदराजा पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली भेज दिया। वृद्ध व्यक्ति की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। लेकिन उसको देखने से ऐसा लगता है कि उसकी उम्र 80 के आसपास होगी। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसा लगता है कि बुजुर्ग शौच के बाद तालाब पर आए होंगे जहां सीढ़ियों से पैर फिसलने के बाद वे गहरे पानी में चले गए और डूब कर उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैयदराजा थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि इनकी मौत कैसे हुई है। वही शिनाख्त करने की भी कोशिश पुलिस द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed