फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dead body arrived at home from train

ट्रेन से घर के लिए चले पर पहुंचा शव

Tue, 20 Apr 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dead body arrived at home from train
ट्रेन से घर के लिए चले पर पहुंचा शव
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक की हुई मौत, घर में कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
धानापुर। मुंबई में लॉकडाउन की वजह से वहां से घर वापस लौट रहे धानापुर के युवक की रविवार को देर रात कुचमन रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ घर के लिए चला था लेकिन घर तक नहीं पहुंचा। सोमवार को युवक का शव उसके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।

थाना के कुसुम्हीं गांव निवासी अनीस उर्फ डबलू बिंद (21) अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ मुंबई के कोल्हापुर में तीन माह पहले काम करने गया था। वहां लॉकडाउन लगने के बाद काम मिलना बंद हो गया। ऐसे में रिश्तेदारों के साथ मुंबई स्पेशल ट्रेन से पीडीडीयू जंक्शन तक के लिए टिकट कटा लिया। रात में दो बजे ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन पहुंची लेकिन अनीस की नींद नहीं खुली और ट्रेन आगे बढ़ गई। कुछमन स्टेशन के पहले अनीस की नींद खुली और वह गेट पर पहुंचा तो घबरा गया। इसी बीच झटका लगने से वह नीचे गिर गया। उसके साथ चल रहे रिश्तेदार जमानियां पहुंचे और अनीस को नहीं देखा तो परिवार वालों को सूचित किया। इसके बाद अनीस की खोजबीन शुरू हुई तो रेलवे लाइन पर उसका शव मिला। उन लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को उसके घर पहुंचाया। अनीस तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता आनंद बिंद धानापुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर लाइनमैन का कार्य करते हैं। दस वर्ष पहले पोल पर चढ़कर बिजली बनाते समय हाईवोल्ट करेंट की चपेट में आने से झुलस गए थे। इस हादसे से परिवार वालों में कोहराम मच गया। कंधे का सहारा देने वाला तीन बच्चों में सबसे छोटे बेटे का शव को देख पिता का कलेजा दहल गया। लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। देर शाम परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed