{"_id":"684f15f3757d5c96df0309e5","slug":"dcm-collided-with-a-parked-truck-driver-and-cleaner-injured-chaos-ensued-taken-to-hospital-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक और खलासी घायल, मची अफरा-तफरी, अस्पताल ले जाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक और खलासी घायल, मची अफरा-तफरी, अस्पताल ले जाया गया
Mon, 16 Jun 2025 12:21 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:21 AM IST
सार
चीनी लादकर बिहार जा रही डीसीएम के चालक को झपकी आने से हादसा हो गया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
एक्सीडेंट सांकेतिक फोटो
विस्तार
गंज ख्वाजा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर रविवार को गैस लदे खड़े ट्रक से चीनी लदी डीसीएम टकरा गई। इस दुर्घटना में डीसीएम के चालक और खलासी वाहन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी निवासी चालक जितेंद्र (30) और खलासी सीतापुर खैराबाद निवासी सर्वजीत (26) डीसीएम पर चीनी लादकर बिहार जा रहे थे। रास्ते में गंज ख्वाजा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर पहले से एक्सेल खराब होने के कारण गैस लदा ट्रक खड़ा था।
विज्ञापन
ट्रक के पीछे पहुंचते ही डीसीएम के चालक को झपकी आ गई। इससे डीसीएम ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। इस हादसे में डीसीएम क्षतिग्रस्त हो गई और चालक और खलासी केबिन में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की सहायता से दोनों को डीसीएम के केबिन से बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। अलीनगर एसओ विनोद मिश्रा ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर भेजा गया है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।