{"_id":"61bb8ece7b42f1708454a5d5","slug":"daylight-snatching-from-youth-on-gtr-bridge-chandauli-news-vns6281923162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटीआर ब्रिज पर युवक से दिनदहाड़े छिनैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटीआर ब्रिज पर युवक से दिनदहाड़े छिनैती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जीटीआर ब्रिज पर बृहस्पतिवार की शाम कुछ युवकों ने एक युवक को मारपीट कर उसकी जेब से पांच हजार रुपये छीन लिये। घटना के बाद सभी फरार हो गये। घटना के बाद कोतवाली पहुंचकर पीड़ित ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पीड़ित से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल निवासी सचिन ने बताया कि वह ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बृहस्पतिवार को घर से लगभग आठ हजार रुपये लेकर ठेला खरीदने के लिए बाजार आया। जहां उसने कुछ सामान खरीदा । इसके बाद अलीनगर जाने के लिए वह रोडवेज बस स्टैंड के समीप एक ऑटो में सवार हो गया । बताया कि ऑटो जैसे ही जीटीआर ब्रिज पर चढ़ा कि तभी वहां बने यात्री प्रतीक्षालय से कुछ नशेड़ी युवक निकले और ऑटो से उसे खींच लिया। जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जेब में पड़े लगभग पांच हजार रुपये निकालकर वहां से भाग गये। घटना के बाद सचिन अपने भाई के साथ मुगलसराय कोतवाली पहुंचा। जहां उसे ने पूरी घटना के बाबत पुलिस को जानकारी दी। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव मिश्रा ने बताया कि कोतवाली आये युवक ने काफी शराब पी रखी थी। बताया कि उसके द्वारा लगाये गये आरोप की पुष्टि नहीं हो पाई है।