फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Daughter-in-law broke mother-in-law head in chandauli called her parents and beat relatives three arrested

बहू ने फोड़ा सास का सिर: मायके वालों को बुलाकर जेठानी और रिश्तेदार को भी पीटा, चले ईंट-पत्थर; तीन गिरफ्तार

Wed, 03 Jul 2024 04:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 03 Jul 2024 04:50 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र में हुए इस वारदात के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। हालात को काबू में लेने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल लोगों को अस्पताल भेजा। सास की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Daughter-in-law broke mother-in-law head in chandauli called her parents and beat relatives three arrested
घायल सास का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सास को गेहूं साफ करके धूप में सूखाने के लिए आदेश देना मंहगा पड़ गया। आरोप है कि आपसी कलह में बहू ने अपने मायके से लोगों को बुलाकर अपने सास, जेठानी और रिश्तेदारी में आई उसकी बहन की पिटाई करा दी। 

विज्ञापन


हमले में पत्थर से सास और जेठानी का सिर फट गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

थाना क्षेत्र के बाघी निवासी पांचू यादव ने बताया कि मंगलवार को उनकी छोटी बहू घर में सो रही थी। पत्नी और बड़ी बहू ने घर में रखें गेहूं को उसे सुखाने लिए कहा तो वह आग बबूला हो गई और गेहूं को ले जाकर घर के बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन


विवाद को लेकर घर वालों ने थाने में शिकायत भी की, लेकिन पुलिस ने विवाद को हल कराना जरूरी नहीं समझा। बुधवार की सुबह-सुबह फिर इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद इतना तेज बढ़ा कि बहू कंचन ने अपने मायके मारकुंडी (सोनभद्र) फोन कर मां, बहन और परिजनों को बुला लिया। फिर सभी ने मिलकर घर में रखे लाठी से मेरी पत्नी और बड़ी बहू पर हमला बोल दिया।

बताया जा रहा है कि बहू कंचन ने अपनी सास फुला देवी (52) का सिर पत्थर पर पटक कर लहूलुहान कर दिया। पत्थरबाजी में जेठानी फूल कुमारी (38) और उसकी बहन रानी (28) का भी सिर फट गया। 

ससुर ने आरोप लगाया कि बहू और उसके घर वालों ने सास और बड़ी बहू के ऊपर पत्थर से वार किया था। इससे दोनों का सिर फट गया और खून बहने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया।


आरोपी छोटी बहू और उसकी मां, बहन को घर वालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी जीतेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed