फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Danger of flood in 120 villages due to release of water from dams and barrages

Chandauli News: बांधों और बैराजों से पानी छोड़ने से 120 गांवों में बाढ़ का खतरा

Sat, 06 Jul 2024 03:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Danger of flood in 120 villages due to release of water from dams and barrages
पीडीडीयू नगर। जिले में बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिले के 120 गांवों में बाढ़ आने की आशंका है। इसको लेकर इन गांवों में 41 बाढ़ चौकियां बनाई जाएंगी। पीडीडीयू नगर में चकिया में बनाए गए बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मॉनिटरिंग की जाएगी। बाढ़ नियंत्रण के नोडल अधिकारी लिए एडीएम ने बताया कि गलसराय और सकलडीहा तहसील में गंगा के तटवर्ती इलाकों के करीब 120 गांवों में बाढ़ की समस्या आती है। इन गावों में 41 बाढ़ चौकियां बनाई जाएंगी। सभी चौकियों में राहत सामग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई जाएगी। बताया कि बरसात के अलावा बांधों व बैराजों से पानी छोड़ने पर गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ता है। इससे तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए गंगा के जलस्तर की लगातार निगरानी कराई जाएगी। बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री पहुंचाने का इंतजाम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed