फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dabang shot betel seller on demanding dues in pddu nagar several rounds of firing

PDDU Nagar: बकाया मांगने पर मनबढ़ ने पान विक्रेता को मारी गोली, कई राउंड फायरिंग से बाजार में भगदड़

Thu, 15 Jun 2023 09:41 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Jun 2023 09:41 AM IST
सार

पीडीडीयू जंक्शन के समीप बकाया रुपये के लेनदेन को लेकर बीती रात लगभग साढ़े 11 बजे मनबढ़ ने पान विक्रेता जगदीश चौरसिया (52) को गोली मार दी। कई राउंड फायरिंग से बाजार में भगदड़ की स्थिति हो गई। 

विज्ञापन
Dabang shot betel seller on demanding dues in pddu nagar several rounds of firing
मौके पर एसपी अंकुर अग्रवाल, एसपी विनय सिंह,सीओ अनिरुद्ध सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडीडीयू जंक्शन के समीप बकाया रुपये के लेनदेन को लेकर बीती रात लगभग साढ़े 11 बजे मनबढ़ ने पान विक्रेता जगदीश चौरसिया (52) को गोली मार दी। घटना के बाद लोगो ने घायल को भोगवारे स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। हमलावर फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के पीडीडीयू नगर के विजय नगर कालोनी निवासी पान विक्रेता जगदीश चौरसिया रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे अपने दुकान पर बैठा था । इस दौरान गुड्डू पाठक नामक युवक मौके पर पहुंच गया और पान खाने के दौरान पुराने हिसाब किताब को लेकर उसका पान विक्रेता से विवाद हो गया।
विज्ञापन


इस बीच मनबढ़ ने पान विक्रेता पर गोली चला दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनबढ़ ने कुल पांच राउंड गोलियां चलाईं। इसमें दो गोली पान विक्रेता को लगीं।
ये भी पढ़ें: शादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका तो प्रेमी ने ट्रेन के आगे फेंका, ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
विज्ञापन
विज्ञापन

कई राउंड फायरिंग से बाजार में भगदड़ की स्थिति हो गई। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल में बताया कि गुड्डू पाठक नामक युवक द्वारा गोली मारे जाने की बात सामने आई है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed