फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cyber Frod stole Rs 5.27 crore from the accounts of 944 people in 16 months

Chandauli News: साइबर ठगों ने 16 माह में 944 लोगाें के खाते से 5.27 करोड़ उड़ाए

Fri, 17 May 2024 04:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Cyber Frod stole Rs 5.27 crore from the accounts of 944 people in 16 months
पीडीडीयू नगर। जिले में पिछले 16 महीने में साइबर ठगी के 944 मामले सामने आए हैं। इसमें साइबर ठगों ने लोगों के खातों से पांच करोड़ 27 लाख 82 हजार 90 रुपये उड़ा दिए। हालांकि साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से ठगों के खातों में पड़े एक करोड़ 62 लाख 89 हजार 612 रुपये को होल्ड करा दिए गए। वहीं, करीब 20 लाख रुपये पीड़ितों को वापस कराए गए। पिछले कुछ सालों में यूपीआई और ऑनलाइन लेनदेन के साथ ऑनलाइन शॉपिंग का प्रचलन जिस तेजी के साथ बढ़ा है। उसी तेजी के साथ साइबर ठगी की घटनाएं भी बढ़ी है। जिले में 16 माह में 944 साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं। साइबर ठगों ने लोगों के खाते से पांच करोड़ 27 लाख 82 हजार 90 रुपये विभिन्न माध्यमों से उड़ा दिए। एक जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक कुल 689 लोगों से तीन करोड़ 34 लाख 66 हजार 890 रुपये की साइबर ठगी हुई। पुलिस ने इनमें से आठ लाख 64 हजार 612 रुपये होल्ड करवाते हुए आठ लाख 32 हजार 802 रुपये पीड़ितों को वापस करवाये। वहीं एक जनवरी 2024 से 30 अप्रैल 2024 तक 255 साइबर ठगी के मामलों में एक करोड़ 93 लाख 15 हजार 200 रुपये की ठगी हुई। इसमें पुलिस ने साइबर ठगों के खातों में पड़े एक करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपये होल्ड करवाने के साथ 11 लाख 57 हजार 738 रुपये पीड़ितों को वापस करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed