{"_id":"6a6fa05db86704f264047476","slug":"culvert-built-at-a-cost-of-59-lakh-but-approach-road-remains-incomplete-chandauli-news-c-189-1-svns1011-152392-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 59 लाख रुपये से पुलिया तो बना दी, एप्रोच मार्ग अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 59 लाख रुपये से पुलिया तो बना दी, एप्रोच मार्ग अधूरा
विज्ञापन
घोसवा में बना एप्रोच विहीन पुल। संवाद
कंदवा। नरायनपुर पंप कैनाल से निकली नहर पर घोसवा गांव के पास पुलिया का निर्माण तो कर दिया गया है लेकिन एप्रोच मार्ग नहीं बनाया गया। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से फिसलन के कारण बाइक और साइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को हो रही है।
नरायनपुर पंप कैनाल से निकली अमड़ा बड़ी नहर पर घोसवा गांव के पास 59 लाख रुपए से पुलिया निर्माण तो हो गया लेकिन दोनों ओर एप्रोच मार्ग नहीं बनने से पुलिया तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। बारिश के चलते कीचड़ और फिसलन बन जाने से दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरते रहते हैं।
सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को उठानी पड़ रही है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है जिससे स्कूल बस, बाइक चालक और लोगों को आने-जाने में काफी तकलीफ उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द एप्रोच मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।