फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Culture and civilization of the country is reflected in Hindi

हिंदी में झलकती है देश की संस्कृति और सभ्यता

Mon, 31 Aug 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Culture and civilization of the country is reflected in Hindi
धीना। देश की अधिकांश जनता हिंदी बोलती और समझती है। लेकिन इसे और अधिक सम्मान दिलाने की आवश्यकता है। विदेशों में हिंदी का प्रसार बढ़ रहा है। जिले में भी शिक्षक हिंदी के प्रचार प्रसार में लगे हैं। उनका कहना है कि हिंदी में हमारी संस्कृति और सभ्यता झलकती है। आवश्यकता है कि इसका अधिक से अधिक प्रसार हो।
विज्ञापन

हम अपने भावों को हिंदी में प्रभावशाली तरीके से व्यक्त कर सकते हैं। क्षेत्रीय भाषाओं के साथ इसका घनिष्ठ संबंध है। ऐसे में हिंदी देश की राष्ट्रभाषा घोषित होने के योग्य है। हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित कर इसका सम्मान बढ़ाया जा सकता है। हालांकि पूरे विश्व में हिंदी का मान बढ़ा है और आज सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा हिंदी है लेकिन इसे विश्व की संपर्क भाषा बनाने के लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है। जिससे हम लोगों का सम्मान बढ़े।
विज्ञापन

डॉ. पूर्णमासी राय
पूर्व प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, संकायाध्यक्ष (डीन), हिंदी विभागमगध यूनिवर्सिटी, बोधगया, बिहार
भारत की स्वतंत्रता आंदोलन में भी हिंदी का अहम योगदान रहा है। देश के विभिन्न राज्यों के रहने वाले और अन्य भाषाओं के जानकार लोगों ने भी हिंदी को देश मेें एक सूत्र में पिरोने वाली भाषा के रूप में इसे स्वीकार किया। यह अलग बात है कि अब तक हिंदी को देश के राष्ट्रीय भाषा का दर्जा नहीं मिल सका है लेकिन हिंदी का महत्व किसी से छिपा नहीं है। आज पूरे विश्व में हिंदी बोली और समझी जा रही है, लेकिन भारत में युवा हिंदी बोलने और लिखने में हिचक रहे हैं। इसके लिए हिंदी को काम काज की भाषा बनाने की जरूरत है। इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाना होगा। जिससे युवाओं का आकर्षण हिंदी के प्रति बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. हरेन्द्र राय
सदस्य उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed