फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CRPF jawan, 22 new infected including police personnel

सीआरपीएफ जवान, पुलिस कर्मी सहित 22 नए संक्रमित

Thu, 06 Aug 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
CRPF jawan, 22 new infected including police personnel
पीडीडीयू नगर। जिले में बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में सीआरपीएफ के जवान, पुलिसकर्मी और रेलकर्मी सहित कुल 22 नए संक्रमित सामने आए हैं। दूसरी तरफ 28 लोगों ने कोरोना को मात दी। उन्हें एल वन फैसिलिटी सेंटर से छुट्टी दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मिली रिपोर्ट में संक्रमित मिले लोगों में एक बालिका, आठ महिला और 14 पुरुष शामिल हैं। इनमें से एक गोवा से आया है। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। इनमें से एक स्वास्थ्य विभाग की आशा, एक सीआरपीएफ जवान,दो निजी क्लीनिक के कर्मी, एक पुलिस कर्मी, एक किसान, एक रेलकर्मी, दो ज्वेलरी शाप से, एक सामाजिक कार्यकर्ता, दो छात्रा, एक शिक्षा विभाग बिहार सरकार संबंधित है। जिले में क्रमश: बरहनी के दो, सैयदराजा पांच, चहनियॉ के एक, चकिया के दो, चंदौली नगर से दो और ग्रामीण क्षेत्र से दो, सकलडीहा के एक, शहाबगंज के दो, नियामताबाद के दो,पीडीडीयू नगर के तीन लोग रहने वाले हैं। इनमें से एक व्यक्ति वाराणसी और एक बिहार के कैमुर जिले के हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। दूसरी तरफ कोरोना मुक्त होने पर 28 लोगों को कोविड एल-1 फैसिलिटी सेंटर घर भेजा गया। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1037 हो गई। इसमें 277 एक्टिव केस है जबकि 751 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल नौ मृत्यु हो चूकी है।
विज्ञापन

चंदौली। जनपद में कोराना संक्रमण की जाचं के लिए जिला मुख्यालय के पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल व चकिया के जिला अस्पताल में संदिग्धों की जांच आईसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को 757लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया। जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद व बाहर से आने वालों की स्क्रीनिंग व सैंपलिंग के लिए चिकित्सकों की टीम लगाई गई है। बृहस्पतिवार को कुल 757लोगों की सैंपलिंग की गई। इसमें चंदौली 147,चकिया 46, एंटी जेन किट564लोगों के सैंपल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। जिले के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विजय प्रकाश के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जिले में हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाकर सात वाहनों को सीज कर दिया।इन वाहनों पर साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।परिवहन विभाग की सख्ती से वाहन चालकों में खलबली रही।
नौबतपुर में कर्मनाशा नदी पर बना एनएच पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की नजर है। विभाग की ओर से लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में एआरटीओ संग विभागीय कर्मियों ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान बालू और गिट्टी लदे ट्रकों को रोककर जांच की गई। सात बालू लदे ट्रक ओवरलोड पाए गए। इस पर सभी को सीज कर दिया गया। वाहनों से साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।

एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोड वाहनों का आवागमन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। क्षमता से अधिक भार लादकर वाहनों के आवागमन से सड़कों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। आसपास के जिला प्रशासन को पत्र भेजकर ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने में सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed