फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CRPF is engaged in helping the needy

जरूरतमंदों की सहायता में जुटी है सीआरपीएफ

Sun, 24 May 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
CRPF is engaged in helping the needy
पीडीडीयू नगर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से जब पूरा देश एक दम रुक सा गया है। ऐसे में लोगों की सहायता के लिए सीआरपीएफ लगातार काम कर रही है। सीआरपीएफ ग्रुप की ओर से जहां कम्युनिटी किचन के माध्यम से जरूरतमंदों को लगातार खाना खिलाया जा रहा है। वहीं प्रवासी श्रमिकों को खाद्यान्न के अलावा मेडिकल सुविधा के साथ परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

ग्रुप कमांडेंट रामलखन ने बताया कि डीआईजी डीएल गोला के निर्देश पर दुलहीपुर स्थित ग्रुप सेंटर में कम्युनिटी किचन की शुरूआत हुई और अब तक प्रतिदिन तीन सौ लोगों को भोजन कराया जा रहा है। यही नहीं स्वास्थ्य विभाग ने होम्योपैथ को इम्युनिटी बढाने में कारगर बताया। इसके बाद सीआरपीएफ के जवान जगह जगह कैंप लगाकर लोगों को होम्योपैथ की दवा दी जा रही है। लॉकडाउन में जगह जगह फंसे श्रमिक जब पैदल घर की ओर जाने लगे तो सीआरपीएफ की ओर से उन्हें वाहन उपलब्ध कराकर जनपद की सीमा तक छोड़ा जा रहा है। वहीं भीड़ भाड़ इलाके में दवा का छिड़काव कर उन्हें सैनिटाइज कराया जा रहा है। इस कार्य में सीआरपीएफ के सभी जवान मुस्तैदी से लगे हुए हैं। आवश्यकता पड़ने पर सहायता व सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। कमांडेंट रामलखन ने बताया कि लोगों को राहत पहुंचाने का काम लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed