{"_id":"5fa4498e8ebc3e9bd760d202","slug":"crpf-committed-to-protect-citizens-chandauli-news-vns5566865139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर का दूसरा स्थापना दिवस मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर का दूसरा स्थापना दिवस मनाया गया
विज्ञापन
चकिया। सोनहुल स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर का दूसरा स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को ध्वजारोहण एवं मार्च पास्ट के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जवानों को संबोधित करते हुए सीआरपीएफ के डीआईजी दर्शन लाल गोला ने कहा कि सीआरपीएफ देश में शांति के लिए सहयोग की भावना से नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ शांति काल में लोगों की समस्याओं को दूर करने तथा युद्ध काल में सेनाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर युद्ध करने में सक्षम है। इसलिए सीआरपीएफ भारत के श्रेष्ठ पुलिस बल में सम्मिलित है।
कमांडेंट रामलखन सिंह ने कहा कि ग्रुप सेंटर के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों के अंदर सुरक्षा की भावना का विकास होगा तथा लोगों के आर्थिक विकास में भी ग्रुप सेंटर योगदान करेगा। इसके पूर्व सीआरपीएफ के डीआईजी दर्शन लाल गोला ने ग्रुप सेंटर परिसर में ध्वजारोहण किया तथा जवानों के आकर्षक मार्च पास्ट के दौरान सलामी ली। इसके उपरांत उन्होंने जवानों को देश के प्रति उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई। इस दौरान सह कमांडेंट जय सिंह राजपुरोहित, उप कमांडेंट राजीव कुमार, सहायक कमांडेंट शशि कुमार, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।