फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crowds gathered at the shops to buy rakhi as soon as the market opened

बाजार खुलते ही राखी खरीदने को दुकानों पर जुटी भीड़

Wed, 29 Jul 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at the shops to buy rakhi as soon as the market opened
पीडीडीयू नगर। रक्षा बंधन का त्योहार तीन अगस्त को मनाया जाएगा। इसके लिए बाजार में अब उत्साह दिखने लगा है। कोरोना वायरस संक्रमण के 12 दिन की बंदी के बाद बाजार खुलते ही राखियों की दुकानें सज गई है। यहां राखियां खरीदने को महिलाओं की भीड़ जुटने लगी है। वहीं दूर बसे भाइयों तक राखियां पहुंच सके। इसके लिए लोग डाकघरों में भी पहुंचने लगे हैं। बुधवार को राखी भेजने वालों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

इस वर्ष रक्षा बंधन पर भी कोरोना की मार पड़ती दिख रही है। पिछले दिनों नगर में कोरेेना वायरस के बढ़ते को देखते हुए पीडीडीयू नगर, चंदौली और चकिया के कंटेनमेंट जोन मानकर दस दिनों के लिए संपूर्ण बंदी घोषित व्कर दी थी। इसके बाद शनिवार और रविवार को प्रदेश स्तरीय बंदी की वजह से बाजार बंद रहे।भ 27 जुलाई से डीएम के नई गाइडलाइन केेेेअनुसारबाजार खुले लेकिन वह भी दाएं बाएं पटरी के हिसाब से खुल रही है। बाजार खुलते ही राखियों की दुकानें सज गई। वहीं खरीददार भी दुकानों पर पहुंचने लगे हैं। बुधवार को नगर के परमार कटरा, एलबीएस कटरा, गल्ला मंडी, काली मंदिर के समीप, धर्मशाला रोड और जीटी रोड पर जगह जगह राखियों की दुकानें सजी रही। यहां महिलाओं ने मनपसंद राखियां खरीदी। बंदी का असर राखियों पर भी दिखा है। इस वर्ष नए डिजाइन की राखियां कम आई है। अधिकतर दुकानों पर पिछले वर्ष की राखियां पड़ी है। वहीं राखी खरीद कर उसे प्रदेश में बसे भाइयों तक भेजने के लिए डाकघर में भी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को नगर के एलबीएस कटरा स्थित डाकघर से राखी देश के विभिन्न इलाकों में भेजने के लिए लोगों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed