{"_id":"67cf3bdabdf5d37c8a0b405e","slug":"crowd-of-buyers-gathered-in-monday-market-before-holi-chandauli-news-c-189-1-svns1011-128237-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: होली से पहले सोमवारी बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: होली से पहले सोमवारी बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। होली से पहले सोमवार को सोमवारी बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। साप्ताहिक बंदी के दिन सोमवारी बाजार के नाम से प्रसिद्ध जीटी रोड के किनारे पटरियों पर लगने वाले बाजार में सस्ते दर पर सामान मिलने की चाहत नगर व सपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को खींच लाई। बाजार पहुंचे लोगों ने कपड़ों के अलावा जूते-चप्पल, गुझिया बनाने के यंत्र व अन्य वस्तुओं की खरीदारी की। बंदी का दिन होने के बावजूद बाजार ग्राहकों से भरा रहा।
वैसे तो हर सोमवार को नगर में बंद दुकानों के सामने फुटपाथ पर बाजार लगता है, परंतु इसमें ग्राहकों की उतनी भीड़ नहीं उमड़ती है, जितनी पर्व के समय उमड़ती है। होली, दशहरा, ईद, बकरीद, दीपावली आदि के मौके पर सोमवारी बाजार की रौनक देखते ही बनती है। होली से पहले लगे सोमवारी बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ों की दुकानों पर देखी गई। इन दुकानों पर महिलाएं व बच्चे अपनी पसंद के कपड़े खरीद रहे थे। उधर, जूते-चप्पल की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही। इसके अलावा गुझिया बनाने का सांचा बेचने वालों की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ दिखी। इनमें सबसे ज्यादा संख्या बिहार प्रांत व ग्रामीण क्षेत्र से महिलाएं आई थीं।