{"_id":"56f59c874f1c1b2402f15089","slug":"crowd-for-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्व समाप्त होते ही ट्रेनों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्व समाप्त होते ही ट्रेनों में भीड़
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय स्टेशन पर यात्रियों की भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर्व बीतते ही अब वापस जाने वालो की ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। स्थिति यह है कि जनरल कोच की कौन कहे स्लीपर बोगियों तक में पैर रखने को जगह नहीं मिल रही है। रेलवे सूत्रों की माने तो 31 मार्च तक महानगर की ओर जाने वाली ट्रेनों में किसी भी श्रेणी में बर्थ उपलब्ध नहीं है। स्पेशल ट्रेने भी भीड़ को समायोजित करने में नाकाफी साबित हो रही है। तत्काल टिकट भी पहले नंबर के यात्री को कंफर्म नहीं मिल पा रहा है।
होली पर्व बीतते ही महानगर की ओर जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। आलम यह है कि स्लीपर से लेकर एसी तक में वेटिंग लिस्ट चल रहा है। फिलहाल 31 मार्च तक किसी भी ट्रेन में जगह उपलब्ध नहीं है। तत्काल कोटे का आलम यह है कि काउन्टर पर खड़े पहले व्यक्ति को ही कन्फर्म टिकट नहीं उपलब्ध हो पा रहा है। इसकी वजह से परिवार सहित यात्रा करने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सर्वाधिक दिक्कत दिल्ली और मुबंई की ओर जाने वाली ट्रेनों में है। जिसमें पांच अप्रैल तक बर्थ मिलने की कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण का कहना है कि पर्व के बाद भीड़ बढ़ ही जाती है। बहुत से यात्री पहले से रिजर्वेशन कराकर रखे रहते है। जो रिजर्वेशन नहीं करा पाते है।
उन्हें परेशानी हो रही है।