{"_id":"1c03b858d88948f05f3427540f31179e","slug":"crowd-did-fire-in-the-car-and-put-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार फूंकी और लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार फूंकी और लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 25 Dec 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानापुर थाना क्षेत्र के नेदिलपुर गांव के समीप गुरुवार की दोपहर इंडिका कार की चपेट में आकर तीसरी कक्षा के छात्र की मौत हो गई।
घटना के बाद भाग रहे कार सवार तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि दो लोग भाग गए। नाराज ग्रामीणों ने कार को फूंक दिया और शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर सड़क से हटाया।
निदिलपुर गांव निवासी तीसरी कक्षा का छात्र सत्यम गिरि (8) पुत्र नंदन गिरि समीप के ही एक निजी कान्वेंट स्कूल में पढ़ता था। स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोपहर दो बजे पैदल ही घर जा रहा था।
इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद कार सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई।
घटना के बाद कार सवार पांच लोग भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर तीन लोग फिरोज, मोहित और कार चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तीनों की धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
वहीं कार सवार दो व्यक्ति भाग निकले। घटना से नाराज ग्रामीणों ने कार को आग के हवाले कर लिया। और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया। सूचना पाकर धानापुर पुलिस के साथ बलुआ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण शांत नहीं हुए।
ग्रामीण मृतक के परिवार वालों को उचित मुआवजा देने और घटना में दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। करीब तीन घंटे बाद शाम पांच बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम सकलडीहा जवाहर लाल श्रीवास्तव और सीओ श्यामदेव ने ग्रामीणों को समझा बुझाया और उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया। आश्वासन पाकर जाम खत्म कर दिया गया।