फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crop damage from rain

बारिश से फसल हुई खराब

Mon, 16 Mar 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Mon, 16 Mar 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
Crop damage from rain
मौसम ने रविवार की सुबह एक बार फिर से करवट ली। सुबह तेज गति से हवाएं चलीं और पूरे दिन रिमझिम बारिश होती रही।
विज्ञापन


इससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। किसान इससे परेशान हैं। दूसरी तरफ रास्तों पर कीचड़ व फिसलन के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। साथ ही मौसम में ठंड का अहसास होने से लोगों ने ऊनी कपड़ों का भी सहारा लिया।


सुबह से हो रही बारिश ने मुगलसराय व चंदौली नगर की सूरत ही बदल दी है। सड़कों पर कीचड़ व जलजमाव से नारकीय स्थिति हो गई है। साफ सफाई के अभाव में कई जगह फैले कूड़े बारिश से बजबजा गए। कीचड़ होने से कई जगह फिसलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गड्ढे में पानी जमा हो जाने से लोग परेशान हो रहे हैं। बारिश के चलते  लोग छाता लेकर चलते दिखे। शाम को तेज बारिश होने से  दिक्कत बढ़ गई। यहां तक कि शाम को घरों से लोग नहीं निकल सके।


 
रिमझिम बारिश व हवा चलने से ठंडक लौट आई। रविवार की सुबह तेज हवा चली, वहीं नौ बजते-बजते बारिश होने लगी। बीच-बीच में बारिश तेज भी हुई। बिन मौसम बरसात होने से सबसे अधिक गेहूं की फसल को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है।


वहीं अन्य फसलें भी बारिश से प्रभावित होंगी। शाम को कुछ समय के लिए भगवान भास्कर ने लोगों को दर्शन दिया, लेकिन आसमान में छाई बदली ने उन्हें ढक लिया। बारिश से तापमान भी गिरा और ठंड बढ़ गई। इससे लोगों को पुन: गर्म कपड़ों का सराहा लेना पड़ा। बारिश से ग्रामीण इलाकों सहित नगरीय क्षेत्र में सड़कों पर कीचड़ व फिसलन के कारण लोगों को परेशानी हुई।


आए दिन मौसम  में बदलाव  से किसान खासकर परेशान हैं। पिछले दिनों होली के पहले भी तेज हवा के साथ बरसात ने फसलों को खेतों में लोटा दिया था। अब जबकि फसल पकने को तैयार है। तब बारिश ने कि सानों की चिंता बढ़ा दी है। सब्जियों को नुकसान पहुंचने का डर है। वहीं  जिन गृहिणियों ने गर्म कपड़े संदूक में रखने शुरू कर दिए थे। वे भी फिर से निकल आए हैं।
खासकर  बुजुर्गों ने ठंड से बचने के लिए ऊनी कपड़ों का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed